वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अण्णा हजारे ने कांग्रेसी नेता दिग्विजयसिंह द्वारा उन्हें आरएसएस का सदस्य बताये जाने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह का बयान देने वाले व्यक्ति को पागलखाने भेज देना चाहिए।हजारे ने कहा कि सिंह ने एक बार उनके पीछे भारत माता की तस्वीर देख ली थी और केवल इसी आधार पर दावा कर दिया कि वह आरएसएस के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी करने वाले सिंह को इलाज के लिए पागलखाने bhej देना चाहिए1
उन्होंने कहा कि मैं केवल भारतीय हूं और किसी भी राजनीतिक दल से मेरा कोई ताल्लुक नहीं है।
हजारे ने विदेशों में जमा काले धन को देश में वापस लाने की मांग को लेकर अनशन कर रहे योग गुरु स्वामी रामदेव की हालत पर चिंता जताते हुए कहा कि उन्हें जल्द ही अनशन समाप्त कर देना चाहिए। साभार -वेब दुनिया
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें