
योग ऋषि रामदेवजी के समर्थको पर बर्बरतापूर्वक कार्यवाही कर पुलिस स्वामी रामदेवजी को किसी अज्ञात स्थान पर ले गई है । इसी प्रकार आचार्य बालकृष्ण को भी बलपूर्वक गिरफ्तार कर अज्ञात स्थल पर ले जाया गया है समर्थको के अनुसार स्वामीजी की जान को खतरा है । भगदड मे अनेको महिला व बुजुर्ग घायल हो गए उन्हे अस्पताल मे भर्ती किया गया है । मिडिया को भी कवरेज करने की से रोका जा रहा है । पुलिस ने लाठीचार्ज व आँसू गैस का उपयोग कर लोगो को से रामलीला मैदान खाली करवाया । स्वामीजी ने गिरफ्तार होने से पहले अपने समर्थको से संयमित तरीके से इस घटना का विरोध करने का निर्देश दिया है । लोगो का समान बिखर गया है लोग आपस मे बिछड़ गए है व दिल्ली मे यहाँ -वहाँ भटक रहे है । शांतिपूर्वक सत्याग्रह कर रहे लोगो पर अचानक हमला कर स्वतंत्र देश मे अंगरेजों की तरह कार्यवाही की गई । स्वामी रामदेवजी को दिल्ली के बाहर कही छोड़ा गया है । गंभीर रूप से घायल लोगो को पुलिस अन्य स्थानो पर ले गई है । मीडिया, विभिन्न सामाजिक संगठनो व स्वामीजी के समर्थको ने सरकार की इस कार्यवाही का कढ़े शब्दो मे निंदा की है । देर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्याग्रह शांतिपूर्वक जारी रहेगा । राष्ट्रहित में तीन माँगे (इन मांगो की वजह से ये कार्यवाही हुई ) • लगभग चार सौ लाख करोड़ रुपये का काला धन जो की राष्ट्रीय संपत्ति है यह देश को मिलना चाहिए । • सक्षम लोकपाल का कठोर कानून बनाकर भ्रष्टाचार पर पूर्ण अंकुश लगाना । • स्वतंत्र भारत में चल रहा विदेशी तंत्र (ब्रिटिश रूल ) खत्म होना चाहिए जिससे कि सबको आर्थिक व सामाजिक न्याय मिले
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें