सिकन्दराराव। बुधवार को नगर में बजरंग दल एवं सभी हिन्दूवादी संगठनों ने एक जुट होकर एक माह पूर्व हाथरस में गौ-मॉस से लदे दो ट्रकों को पुलिस द्वारा आंतरिक सांठ-गांठ कर छोड दिये जाने व बाद में निरीक्षण में गौ-मॉस सिद्ध होने पर आक्रोशित हिन्दूवादी कार्यकर्ताओं द्वारा पन्त चौराहा पर पुलिस का पुतला दहन किया गया तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी हाथरस गेट को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर गौहत्या में आरोप पत्र दायर कर जेल भेजने की मॉग की गयी। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता विवेकशील राघव ने कहा कि गौहत्याएं पुलिस प्रशासन के संरक्षण में वैखौफ हो रही है और यह गौ मॉस परीक्षण वाली घटना से सिद्ध हो चुका है और बुधवार को ही नगर में जो मॉस से लदा ट्रक पलटा है उसके मॉस की सेंपल की जॉच करायी जानी चाहिए थी एवं दोश सिद्ध होने पर संलिप्त अपराधियॉ के विरूद्ध कडी से कडी कार्यवाही होनी चाहिए थी परन्तु पुलिस ने मांस का बिना परीक्षण कराये ट्रक को मांस सहित छोड़ दिया। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सेकड़ों सवाल खड़े हो रहे हैं। वही बजरंग दल के नगर संयोजक प्रशान्त विक्रम शाह ने कहा कि दोशी हाथरस गेट पुलिस क्षेत्राधिकारी पर कडी कार्यवाही नही की गयी तो जिले भर में हिन्दू जनता द्वारा कर्मिक आंदोलन व्यापक स्तर पर चलाये जाएगें जिसके लिए शीघ्र ही रणनीति बनाकर ग्रामीण स्तर पर जनसंपर्क कर लोगो को इस आंदोलन से जोडा जायेगा। पुतला दहन के दौरान पुलिस प्रशासन मुर्दावाद एवं गौहत्यारों को फॉसी दो के नारे हिन्दूवादियों द्वारा लगाये गये। इस अवसर पर प्रमुख रूप से चेतन शर्मा, मुकुल गुप्ता, अजय चौहान, विवेक यादव, वौवी राघव, मनोज वाष्र्णेय, संतोष पुण्ढीर, रामू यादव, पीयूष यादव, प्रकाश कश्यप, मोहित कुमार, मोनू जादोन, लक्ष्मण स्वरूप शर्मा, पुष्पेन्द्र यादव आदि लोग थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें