सिकन्दराराव। एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से दो भारतीय सैनिको की हत्या कर उनके सिर काट ले जाने की बर्बर घटना ने सम्पूर्ण राष्ट्र को सोचने पर विवश कर दिया है। इसे लेकर देश में पाकिस्तान के प्रति भारी आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। देशभर से लोग सड़कों पर उतर पाकिस्तान विरोधी नारे लगा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैंं। इसी के साथ नगर में बुधवार को सैकड़ों लोगों ने इकट्ठे होकर उपजिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर के लोगों ने कहा कि एक ओर जहॉ हमारा देश क्रिकेट मैच, व्यापारिक योजनाओं व अन्य गतिविधियॉ के माध्यम से शान्ति और सौहार्द के लिए प्रयासरत है वहीं शत्रु राष्ट्र द्वारा हमारे देश पर किये जा रहे हमलें इस बात के घोतक है कि वह सौहार्द पूर्ण-नीति का समर्थक नही है। अत: पूर्व ही अन्य घटनाओं व वर्तमान क्रूरतम घटनाओं को दृश्टिगत रखते हुए हमें पाकिस्तान से सभी प्रकार के सम्बन्ध समाप्त कर क्रिकेट व्यापार व बीजा आदि को पूर्ण प्रतिबन्धित कर कडार्इ से निपटने का सकल्प लेना चाहिए तथा साथ ही इन घटनाओं को विश्वमंच पर उठाने के साथ-साथ अपनी ओर से कडी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की जानी चाहिए। जिससे देश रक्षा में शहीद हुये दोनों भारतीय सैनिकों की आत्मा को शांति मिल सकें। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से विवेकशील राघव, प्रकाश कश्यप, मोहित कुमार, मौनू जादौन, बोबी राघव, विवेक यादव, पीयूष यादव, रामू यादव, प्रशान्त विक्रम शाह, मनोज कुमार वाष्र्णेय, लक्ष्मण स्वरूप शर्मा, अखिलेश यादव, सोरभ कुमार, आशीष पंड़ित, सूर्यप्रताप सिंह आदि थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें