यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 28 फ़रवरी 2013

मुकेश अंबानी को मिली मोदी से दोस्ती तोड़ने की धमकी,IM के दो आतंकी NIA की रिमांड में,


नई दिल्‍ली। जांच एजेंसियों के हैदराबाद धमाकों की जांच में नाकाम रहने के बाद गुरुवार को दिल्ली की एक अदालत ने इंडियन मुजाहिद्दीन के दो संदिग्ध आतंकियों को पांच दिन की एनआईए की रिमांड पर भेज दिया। एनआईए इनसे हैदराबाद धमाकों के बारे में पूछताछ कर रही थी लेकिन अब तक कुछ भी उगलवा नहीं सकी थी। डिस्ट्रक्ट जज आईएस मेहता ने सैयद मकबूल और इमरान खान को दोबारा एनआईए की कस्टडी में भेज दिया।

हैदराबाद ब्‍लास्‍ट के बाद इस्‍लामिक आतंकियों ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी दी है। यह धमकी आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) ने दी है। आईएम की ओर से मुकेश अंबानी को भेजे गए एक पत्र में उन्‍हें और उनके घर को नुकसान पहुंचाने की बात की गई है। पत्र में लिखा गया है कि यदि वह इसी तरह गुजरात में भारी निवेश करते रहे या उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को किसी भी तरह से समर्थन किया तो उसकी कीमत उन्हें अपनी और अपने परिवार की जान देकर चुकानी होगी। इस पत्र के बाद मुंबई पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं हैदराबाद धमाकों की जांच के लिए एनआईए की टीम अब कोलकाता जाएगी। टीम को उम्मीद है कि वहां पर धमाकों के संदिग्ध मिलेंगे।

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, एक अंजान आदमी ने नरीमन पॉइंट स्थित अंबानी के ऑफिस के पर्सनल स्टाफ को यह पत्र दिया। यह पत्र अंग्रेजी में लिखा गया है। इतना ही नहीं, इसमें इंडियन मुजाहिदीन के ऑपरेटिव दानिश की रिहाई की भी मांग की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें